Monday, November 30, 2020
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा - प्रारंभिक परीक्षा का मूल्यांकन
पूर्व वर्षो की भांति इस बार भी 26 नवम्बर को राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी हो गयी है जैसा कि आप सभी को पता है प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को और मुख्य परीक्षा 18 जून से 21 जून को निर्धारित की गई है ।
इस प्रकार लगभग अढ़ाई माह का समय प्रिलिम्स में लिए और प्रिलिम्स के बाद 4 माह का समय मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगा।
पुराने छात्र अपने अपने अनुभव के पैमाने पर तैयारी करेंगे लेकिन नए छात्र या ऐसे भी पुराने छात्र जो पिछली बार गंभीर होकर परीक्षा नहीं दिए होंगे उनके लिए यह अच्छा मौका है । परीक्षा की तैयारी , आने वाली बाधाओं और परिणाम को लेकर बिंदुवार चर्चा करते है ।
1) कुल पदों की संख्या 143 है जिसमें 30 डिप्टी कलेक्टर के और 4 डीएसपी (बैकलॉग 2) सहित लेखाधिकारी के 15 पद शामिल है . द्वितीय श्रेणी अधिकारी के कुल पद 79 है जो बड़े आंकड़े है । पदों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना हैं ।
2) आवेदन करने की तिथि 14 दिसम्बर 2020 से 12 जनवरी 2021 तक है लगभग 1 माह का समय इसके लिए दिया गया है कोई भी स्नातक छात्र आवेदन कर सकता है उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ।
3) तैयारी प्रारम्भ करने से पूर्व छात्र परीक्षा प्रणाली , सिलेबस और पेपर का स्तर के बारे में अवश्य जान ले जिसे आगे मैं चर्चा करने वाला हूँ ।
प्रतिवर्ष परीक्षा में लगभग 1 लाख छात्र फार्म भरते है और 70 से 80 हजार छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुँच पाते है ।
4) छात्रों को यह जानकारी होना चाहिए कि कुल पद का 15 गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित होते है और यही 15 गुना अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है जिसमें कुल का पद का 3 गुना अभ्यर्थी मेरिट आधार पर साक्षात्कार के किये चयनित होते है । तत्पश्चात मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का नम्बर जुड़कर मेरिट लिस्ट तैयार होता है जिसमें रैंक और वरीयता अनुसार आरक्षण को ध्यान रखकर पदों का वितरण किया जाता है ।
5) प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है जो एक तिहाई है अर्थात 3 प्रश्न गलत होने पर 1 सही प्रश्न का नम्बर भी कम हो जाएगा । इसलये अभ्यर्थी सोच समझकर ही प्रश्नों का उत्तर दें ।
6) प्रारंभिक परीक्षा के लिए दो परीक्षाएं आयोजित होती है प्रथम सामान्य अध्ययन का और दूसरा एप्टीट्यूड का जिसे सीसैट भी कहते है । द्वितीय पेपर सीसैट का अर्हरकारी होता है अर्थात इसमे सिर्फ पास होना जरूरी है इसके नम्बर मेरिट में महि गिने जाते है इस पेपर में 33 % लाना अनिवार्य है ।
सबसे महत्वपूर्ण पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होता है जिसके नम्बर के आधार पर ही मेरिट तैयार होता है । दोनो पेपर के लिए 100-100 प्रश्न निर्धारित रहते है और समय 2 -2 घण्टे निश्चित है ।
7) प्रथम पेपर सामान्य अध्ययन का 2 भागों में बंटा है जिसमें 50 प्रश्न भारत के सामान्य ज्ञान से और 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित पूछे जाते है । तैयारी के पूर्व अभ्यर्थी सिलेबस का और पूर्व वर्षों में हुए पेपर का अध्ययन अनिवार्य रूप से करें । हो सके तो सिलेबस को याद कर लेवे ।
8) अभी से मुख्य परीक्षा के बारे में न सोचें अपना पूरा फोकस प्रीलिम्स परीक्षा में रखे । सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न आता है जिसमे छत्तीसगढ़ , इतिहास , संविधान , और पंचायती राज का वेटेज अधिक होता है अतः इस विषयों का अध्ययन गहन रूप से करें । समय कम है ऐसा न सोचें ढाई माह का समय पर्याप्त है आपको नोट्स का चयन बहुत सोच समझकर और सावधानी से करना है । सीसैट पेपर को ध्यान में रखना है और प्रतिदिन 1-2 घंटे देना है इसके लिए भाषा हिंदी और छत्तीसगढ़ी को अधिक फोकस करें । गणित और रीज़निंग भी हल करते चले।
9) ऐसे नोट्स पढ़े जिसमे तथ्यात्मक जानकारी अधिक और प्रामाणिक हो एक ही नोट्स को कई बार रिवीजन अवश्य करें । इसे पढ़ने में बाद पूर्व परीक्षाओं का प्रश्न हल करें । लुसेंट का बुक और किसी कोचिंग संस्थान का नोट्स आपका सही मार्गदर्शन कर सकते है यह देखना आवश्यक है कि नोट्स में त्रुटि अधिक न हो । प्रश्न को हल करने के लिए घटनाचक्र बुक का सहारा लें । करेंट अफेयर्स के लिए अनावश्यक परेशान नहीं होना है मंथली प्रतियोगिता दर्पण पढ़ सकते है । करेंट के लिए जरूरी है विश्वसनीय कोचिंग संस्थान का परीक्षा के कुछ दिन पूर्व आने वाले नोट्स का अध्ययन अवश्य करें ।
10) अभ्यर्थी को ध्यान में रखना है कि परीक्षा के 20 दिन पूर्व अपना सिलेबस पूर्ण करले । जितना पढ़े है उसका रिवीजन अत्यावश्यक है प्रतिदिन 8-10 घण्टे पढ़ना अनिवार्य है । 15 दिन पूरा रिवीजन में दे बचे 5 दिन करेंट अफेयर्स के लिए रखे और कोशिस करें कोई भी तथ्यात्मक जानकारी न छूटे । स्वस्थ मन से परीक्षा में बैठे और सामान्य अध्ययन के पेपर में कम से कम 80% प्रश्न को हल करने का प्रयास करें अगर प्रश्न का स्तर सरल है तो 90 प्रश्न हल कर सकते हैं । यहां ध्यान रखना आवश्यक हैं कि कम प्रश्न हल करके आप चयनित नहीं हो सकते क्योंकि विगत वर्षों में कॉम्पिटिशन बढा है और ऋणात्मक मूल्यांकन एक तिहाई है । इसलिये जोखिम लेना जरूरी हैं
पाठक कोई भी जानकारी सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment